Karnataka: कर्नाटक के खाद्य मंत्री उमेश कट्टी का निधन, सीएम बसवराज ने व्यक्त किया शोक !

कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात कर्नाटक के ही एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात कर्नाटक के ही एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री और वन मंत्री कट्टी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। सूत्रों के अनुसार, कट्टी यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

अस्पताल लाने पर रुकी नब्ज !

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, जब कट्टी को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी नब्ज रूक गई थी। उन्होंने कट्टी के निधन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बेलगावी जिले के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Karnataka minister Umesh Katti passes away, declares one day state  mourning| national News in Hindi | Karnataka के मंत्री उमेश कट्टी का निधन,  एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

सीएम ने व्यक्त किया शोक !

सीएम बोम्मई ने ट्वीट करते हुए कहा, मेरे घनिष्ठ सहयोगी श्री उमेश कट्टी, वन मंत्री जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनके निधन से राज्य ने एक कुशल राजनयिक, सक्रिय नेता और निष्ठावान लोक सेवक खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवन उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आठ बार बने विधायक !

उमेश विश्वनाथ कट्टी बेलगावी जिले के हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वह कर्नाटक विधान सभा में 8 बार चुने जा चुके थे। बोम्मई सरकार में वह बतौर फूड-सप्लाई और फॉरेस्ट मिनिस्टर के रूप में काम कर रहे थे। उनका सपना था कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की तरह कर्नाटक के भी दो हिस्से किए जाएं। वे उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने के पक्ष में थे। उनका कहना था कि राज्य के उत्तरी क्षेत्र के विकास के लिए उसका अलग राज्य बनना जरूरी है।

कर्नाटक के मंत्री उमेश विश्वनाथ कट्टी का 61 की उम्र में निधन | Karnataka  minister Umesh Vishwanath Katti passes away at 61

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button