Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता: द्वौपदी मुर्मू

देश की 15 वीं राष्ट्रपति द्वौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भारत माता की रक्षा करने वाले जवानों को याद कर उनके साहस लिए खुद को सदैव उनका ऋणी बताया।

देश की 15 वीं राष्ट्रपति द्वौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भारत माता की रक्षा करने वाले जवानों को याद कर उनके साहस लिए खुद को सदैव उनका ऋणी बताया। मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि मैं भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर जवानों को नमन करता हूं। समस्त देशवासी उनके और उनके परिवार के सदस्यों के सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिंद !

आखिर क्यों मानते हैं कारगिल दिवस

आपको बता दे, कारगिल विजय दिवस’ हर साल २६ जुलाई को हमारे देश वीर जवानों द्वारा दिलाई गयी विजय की याद में मनाया जाता है,कारगिल विजय दिवस साल 1999 में हुए पाकिस्तान घुसपैठियों के खिलाफ लड़ा गया था,जिसमे भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली ऊंचाइयों पर लगभग तीन महीने की लंबी लड़ाई के बाद “ऑपरेशन विजय” की सफल परिणति की घोषणा की थी, यह युद्ध 8 मई, 1999 और 26 जुलाई, 1999 के बीच लड़ा गया था

देश के प्रधान मंत्री ने भी किया साहसी सपूतो को शत शत नमन

देश के प्रधान मंत्री ने भी देश के सभी वीर जवानो को सम्बोधित करते हुए दिन मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा उनका देश के प्रति निश्वरथ भाव से दिए गए उनके योगदान को शत शत नमन किया साथ ही उन्होंने कहा कि,

कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button