Jaipur Robbery: आटा व्यापारी के घर डकैती मामले का मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले महीने लूट की एक बड़े केस में पुलिस को सफलता हासिल हुई है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले महीने लूट की एक बड़े केस में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आटा व्यापारी के घर 1.25 करोड़ रुपए की डकैती मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं डकैत गिरोह का सरगना संजय पांचाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है,  जिसे अब जयपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। आपको बता दे कि, इस पुरे मामले पर एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा आज यानि की सोमवार को दोपहर 4 बजे खुलासा करेंगे।

क्या था पूरा माजरा

बीते महीने 24 अगस्त को सूरजपोल अनाज मंडी रोड पर 5 हथियारबंद बदमाशों ने जयपुर के आटा व्यापारी सत्यनारायण तांबी​​​ के घर हमला बोल दिया। घर से करीब 60 लाख रुपए की नकदी और डेढ़ किलो सोने के जेवरात लूट ले गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों से 26 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं जबकि जेवरात और अन्य कीमती सामान अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

मास्टरमाइंड का प्लान

पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि, डकैती की साजिश में दिल्ली के कई हार्डकोर क्रिमिनल शामिल हैं। वहीं गिरोह के मास्टरमाइंड ने दिल्ली में बैठकर लूट की ही पूरी वारदात को ऑपरेट किया। करीब 2 महीने पहले तक जयपुर के अलग-अलग इलाको और व्यापारी के घर के आसपास रैकी कराई। वहीं पुलिस को पता चला है कि लूट से पहले दो बदमाशों ने 2 महीने पहले आटा व्यापारी सत्यनारायण तांबी​​​ के घर में इलेक्ट्रीशियन बन रैकी की थी।


बदमाशों ने करीब दो महीने पहले कुछ लोगों से जयपुर के अलग-अलग इलाकों में रेकी कराई थी। संजय ने दिल्ली में बैठे-बैठे गैंग को लीड किया और डकैती की साजिश रची। प्लानिंग के आधार पर पूरी डकैती का प्लान बनाया गया। रेकी करने वाले दो बदमाशों ने इलेक्ट्रीशियन बनकर घर में प्रवेश किया था। घर में आ रही नकदी के बारे में जानकारी निकलवाई थी।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button