खुद पर केरोसिन डाल न्याय के लिए सपा प्रमुख की गाड़ी के आगे लेटी महिला ! जानिए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ( akhilesh yadav ) की गाड़ी के सामने एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। गाड़ी सामने आने पर महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला था। महिला का आरोप है कि उन्नाव के सपा नेता राजोल सिंह ने उनकी बेटी को दो महीने से किडनैप कर रखा है। इस मामले पर कोई भी अधिकारी या पुलिसकर्मी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

मिट्टी का तेल डालते हुए अखिलेश यादव ने भी देखा

Related Articles

बताते चलें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जब सपा पार्टी कार्यालय से अपने आवास के लिए रवाना हुए थे। उसी दौरान गाड़ी के आगे उन्नाव की महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को खुद पर मिट्टी का तेल डालते हुए अखिलेश यादव ने भी देखा। लेकिन उनकी गाड़ी फर्राटा मारते हुए चली गयी। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को रोक लिया और उसको बचा लिया।

कोई कार्रवाई नहीं हुई

आत्मदाह करने पहुंची महिला का आरोप है कि दो महीने से उनकी बेटी को उन्नाव जिले के दबंग नेता राजोल सिंह ने अपने घर पर बंधक बना रखा है। इस बात की शिकायत उन्होंने थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक पहुंचाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजोल का संबंध समाजवादी पार्टी से है। ये पता चलने पर वो उन्नाव से सोमवार को लखनऊ में सपा कार्यालय पहुंची थीं।

कार्यालय से निकलते देख आत्महत्या करने की कोशिश

अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश कर रही थी | लेकिन किसी ने भी उसको अखिलेश यादव मिलने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव को कार्यालय से निकलते देख आत्महत्या करने को कोशिश की थी।

बेटी की तलाश में दो टीमें लगाई गई

वहीं उन्नाव एसपी का इस मामले पर बयान सामने आया है। एसपी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला की बेटी की तलाश में दो टीमें लगाई गई है, जल्द ही पुलिस उस लड़की को बरामद कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button