#IPL2022: क्या जूनियर तेंदुलकर MI को दिलाएंगे जीत? MI ने शेयर किया ये वीडियो !

आईपीएल का आज का मैच इसलिए भी खास हैं क्योंकि शानदार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को आज मौका मिल सकता है।

आज यानी गुरुवार को आईपीएल का मैच काफी दिलचस्प नजर आने वाला है। आज का धमाकेदार मुकाबला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से होगा। आज का मैच इसलिए भी खास हैं क्योंकि शानदार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को आज मौका मिल सकता है। गौरतलब हैं कि जब भी यह सफल टाइम आमने सामने होती हैं तो फैंस कि निगाहे उस दिन के मैच पर तिकी होती हैं।

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया अर्जुन तेंदुलकर का वीडियो:
इस बीच मुंबई इंडियंस की एक पोस्ट ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। MI के इस पोस्ट से फैंस अनुमान लगाने लगे हैं कि CSK के खिलाफ मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मौका मिल सकता है। बता दें कि पिछले साल से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे अर्जुन को अभी तक प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है।

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किये गए वीडियो में देख सकते है कि, अर्जुन तेंदुलकर सटीक यॉर्कर डालते दिखाई दे रहे है। बता दें, मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में रिटेक किया। दिलचस्प होगा कि चेन्नई के खिलाफ अगर अर्जुन को चांस मिलता है तो वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button