#INTERNATIONAL FRIENDSHIP DAY: क्यूँ होते जिंदगी में दोस्त खास, जो बिना कहे पढ़ लेता है , एहसास !

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 2022: दोस्ती सबसे खूबसूरत बंधनों में से एक है। जीवन में खुशी या दुख के पलों को साझा करना हो तो हमें अपने दोस्तों की जरूरत होती है।

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 2022: दोस्ती सबसे खूबसूरत बंधनों में से एक है। जीवन में खुशी या दुख के पलों को साझा करना हो तो हमें अपने दोस्तों की जरूरत होती है। ज़रूरत के समय में भी हम सबसे पहले एक दोस्त के बारे में सोचते हैं। हम कितने भी सफल क्यों न हो जाएं , दोस्त वह होता है जो हमें जमीन से जोड़े रखता है।

इस खूबसूरत बंधन को सेलिब्रेट करने के लिए हम हर साल इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। जबकि यह भारत में सालाना 30 जुलाई को मनाया जाता है । इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे यूँ तोअगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। 2022 में पहला रविवार 7 अगस्त को पड़ रहा है।

क्यों मनाते हैं यह खास दिन

यह दिन बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि यह पूरी तरह से उस रिश्ते को समर्पित होता है जो हमें खून से नहीं बल्कि प्यार से चुना जाता है। जीवन के हर पड़ाव में, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हम हमेशा उस व्यक्ति की तलाश करते हैं जो हमारे स्वाभाव से मेल खाता हो। और कभी-कभी हमारी दोस्ती उस सख्श से भी हो जाती है जो हमे नापसंद होता हैं। जब हम अपनी सूची में नए दोस्त जोड़ते रहते हैं, तो हम पुराने को नहीं खोते हैं और यही दोस्ती की खूबसूरती होती है।

Friendship Day पर क्या करते है लोग

फ्रेंडशिप डे (Friendship day) पर दोस्त हमेशा के लिए बंधन को संजोने के लिए एक-दूसरे को रिस्टबैंड बांधते हैं। और इसे यादगार बनाने के लिए उपहारों और कार्डों का आदान-प्रदान भी करते हैं। फ्रेंडशिप डे के दिन लोंग अपने दोस्तों से मिलते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। हालांकि, समय के साथ लोगों ने कार्ड बेचने को नौटंकी समझा और जश्न मनाना बंद कर दिया। लेकिन आज भी बच्चों और नवयुवा में इस खास दिन मनाने का उल्लास देखने को मिलता हैं।

जानिए फ्रेंडशिप डे का इतिहास

फ्रेंडशिप डे का एक लंबा इतिहास है जो 1930 के दशक का है। 1930 के दशक के दौरान, हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक – जॉयस हॉल ने फ्रेंडशिप डे का अवधारणा शुरू किया था। 1958 में, विभिन्न संस्कृतियों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार पराग्वे में 1958 में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में प्रस्तावित किया गया था। इसके कई वर्षों के बाद, 27 अप्रैल, 2011 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंततः 30 जुलाई को शांति, खुशी और एकता को बढ़ावा देने के लिए आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में घोषित किया।

 

पौराणिक काल से चर्चित हुआ करती है दोस्ती

यह खास दिन अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। भारत और मलेशिया अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाते हैं जबकि ओबेरलिन, ओहियो में लोग हर साल 9 अप्रैल को फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। भारत में इस दिन का विशेष महत्व होता है।

पौराणिक कथाओं में दोस्त और दोस्ती के महत्व को भलीभांति दर्शाया गया है। कृष्ण और अर्जुन, कृष्ण और सुदामा, कृष्ण और द्रौपदी, कर्ण और दुर्योधन आदि ,यह कुछ ऐसे नाम जो युगों – युगों से दोस्ती के मायने को बताते हैं साथ ही अपने महान मित्रता को दर्शाते हैं।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button