HP Election 2022: हिमाचल प्रदेश में BJP पर जमकर बरसीं Priyanka Gandhi, कहा- CM जयराम को कहें ‘जय राम’ !

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार अभियान तेज करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को....

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार अभियान तेज करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मंडी पहुंचीं और सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला बोला।

63000 सरकारी पद खाली, फिर क्यों नौकरी नही दे रही सरकार

एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने मंडी के लिए क्या किया है? 63,000 सरकारी पद खाली पड़े हैं लेकिन आपको रोजगार नहीं मिल रहा है क्योंकि उनका (भाजपा) आपको रोजगार देने का इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा, “आज राज्य में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है।” उन्होंने कहा, “सरकार बदलें। हम पुरानी पेंशन योजना को वापस लाएंगे। हम आपको शिक्षित करना चाहते हैं।

प्रियंका गांधी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने मंच पर इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। प्रियंका गांधी ने भी मोरबी पुल गिरने के पीड़ितों पर शोक व्यक्त किया। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

CM जयराम को कहें ‘जय राम’

“सीएम जयराम ठाकुर ने आपसे कई वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। यह समय है कि आप जयराम को ‘जय राम’ करें और राज्य में कांग्रेस की सरकार लाएं।”

कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापसी की उम्मीद है, जहां 12 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

इससे पहले 14 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने हिमाचल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी और एक रैली को संबोधित किया था।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button