IPL 2023: खत्म हो गया हिटमैन का दौर, चारों तरफ गूंज रहा है मुंबई के नए कैप्टन सूर्या का शोर !

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने अपनी नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। रोहित साल 2008 से

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने अपनी नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। रोहित साल 2008 से आईपीएल खेल रहे है, लेकिन साल 2011 में मुंबई की टीम में उनकी एंट्री हुई। इसके बाद रोहित शर्मा के नाम की तूती बोलने लगी। जिसे देखो हिटमैन को अपनी टीम का कप्तान बनाने पर अड़ गया।

हर तरफ रोहित शर्मा के नाम की गूंज हो गई। नतीजा यह रहा कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को कप्तानी से हटा दिया और रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बना दिया। पर हिटमैन के कमान संभालते ही टीम इंडिया बुरी तरह T-20 वर्ल्ड कप हार गई। इंग्लैंड ने हिंदुस्तान को सेमीफाइनल में 10 विकेट से बुरी तरह कूट दिया। अब यह तय हो गया है कि रोहित शर्मा बतौर कप्तान मैदान पर मुंबई के लिए कभी टॉस करते हुए दिखाई नहीं पड़ेंगे

IPL की ट्रॉफी मुंबई इंडियंस ने क्यों और किस वजह से जीती, कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा - Rohit Sharma says We were disciplined on the field that is why we

इस सीजन में रोहित ने अभी तक खेले 4 मुकाबले

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा धुआंधार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए क्रिकेट की दुनिया उन्हें हिटमैन के नाम से पुकारती है। उन्होंने अपनी तूफामी बल्लेबाजी से आईपीएल में खास मुकाम हासिल किया है। पर खराब फिटनेस का असर उनकी फॉर्म पर साफ तौर से देखा जा सकता है। रोहित शर्मा अब सिंगल और डबल लेने में तकलीफ महसूस करते हैं। अब हर गेंद पर बड़ा शॉट तो लगने से रहा। इस सीजन में रोहित ने अभी तक 4 मुकाबले खेले।

सभी मैचों में उनकी साधारण बल्लेबाजी देखने को मिली है। दिल्ली के खिलाफ वह 65 रन बनाने में सफल रहे। लेकिन 1 मैच के प्रदर्शन के हिसाब से टीम में नहीं रहा जा सकता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस का खेमा अपने कप्तान की घटिया बल्लेबाजी से खासा नाराज दिखाई पड़ रहा है।

रोहित शर्मा की हुई छुट्टी, अब Suryakumar Yadav ही रहेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, इस वजह से फ्रेंचाईजी ने उठाया बड़ा कदम

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है

रोहित शर्मा क्रिकेट खेल रहे हैं। उस उम्र में खिलाड़ी संन्यास की घोषणा कर देते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा अगले महीने 37 साल के हो जाएंगे। वह बढ़ती उम्र के चलते ज्यादा से ज्यादा मुंबई के लिए 1 या 2 सीजन के लिए कप्तानी कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें खुद ही कप्तानी पद छोड़ने का ऐलान करना पड़ा सकता है, जिसके बाद आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। जिस उम्र में रोहित शर्मा पहुंच गए हैं, उस उम्र में अच्छे-खासे खिलाड़ियों ने क्रिकेट छोड़ दिया है।

हर कोई क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी नहीं हो सकता। सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही 41 साल की उम्र में क्रिकेट के ग्राउंड पर भौकाल मचा सकते हैं। रोहित शर्मा जिस तरह गेंद फील्ड करने के दौरान थके हुए नजर आते हैं, वह उनका क्रिकेट करियर छोटा कर देगा।

T20 World Cup Ex captain ask three questions rohit said India worst performance in white ball cricket history | 'सफेद गेंद के इतिहास में भारत का सबसे घटिया प्रदर्शन', पूर्व कप्तान ने

 रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यूज किया

इस साल क्रिकेट में एक नया नियम लागू कर दिया है। जिसका नाम इम्पैक्ट प्लेयर है। टीमें पारी के 14वें ओवर शुरू होने से पहले इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर सकती हैं। जब ओवर खत्म होता है या विकेट गिरता है या फिर कोई प्लेयर चोटिल हो जाता है, तब इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल कर खिलाड़ी बदला जा सकता है।

मुंबई ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यूज किया। जिसकी वजह से सूर्यकुमार यादव कप्तानी करने हुए देखा गया। खबर है कि टीम रोहित शर्मा का आने वाले समय में इसी तरह से इस्तेमाल कर सकती है। मतलब हर मैच में बतौर रेगुलर कैप्टन सूर्यकुमार यादव उतरेंगे और अगर दरकार होगी तभी रोहित शर्मा को सिर्फ और सिर्फ बैटिंग करने के लिए भेजा जाएगा। तो ऐसे में निश्चित है कि सूर्यकुमार यादव ही टीम की कमाल संभालेंगे।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button