Himachal: गुलाम नबी के बाद अब आनंद शर्मा ने इस पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस को लगा एक और झटका !

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए गठित संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है। आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस बात की सूचना दी।

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए गठित संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है। आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर  इस बात की सूचना दी। पत्र में उन्होंने लिखा कि 26 अप्रैल को हिमाचल कांग्रेस के स्टीयरिंग कमिटी का प्रमुख बनाने के बावजूद आज तक उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं की गई।

पत्र लिखकर दिया इस्तीफा !

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने लिखा कि बीते दिनों दिल्ली और शिमला में हिमाचल चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठकों में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। आनंद शर्मा ने कहा कि वे पार्टी के चुनाव अभियान का सहयोग करते रहेंगे। बता दें कि आनंद शर्मा को 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में से एक माना जाता है।

Related Articles

himachal pradesh election 2022 congress party big update Anand Sharma  resigns from congress screening committee | Himachal Election 2022: हिमाचल  प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, Anand Sharma का ...

1982 में लड़े थे पहला चुनाव !

आनंद शर्मा ने पहली बार साल 1982 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे कई बार राज्यसभा के सदस्य और पार्टी में कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। आनंद शर्मा का इस्तीफा हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले आया है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

After Ghulam Nabi Azad, Anand Sharma quits from top Congress post | Latest  News India - Hindustan Times

आनंद शर्मा का इस्तीफा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद आया है। गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा पार्टी के G-23 समूह के प्रमुख नेता हैं। दोनों ही नेता पार्टी नेतृत्व के फैसलों के आलोचक रहे हैं।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button