आम आदमी पार्टी ने जारी की विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची !

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और सह प्रभारी डॉ संदीप पाठक की ओर से जारी सूची में फतेहपुर विधानसभा सीट से डॉ राजन सुशांत को उम्मीदवार बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और सह प्रभारी डॉ संदीप पाठक की ओर से जारी सूची में फतेहपुर विधानसभा सीट से डॉ राजन सुशांत को उम्मीदवार बनाया गया है।

पंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 30 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट - Aam Aadmi  Party releases second list candidates for Vidhan sabha elections ntc -  AajTak

इन उम्मीदवारों का नाम हुआ घोषित

वहीं पार्टी ने उमाकांत डोगरा को नगरोटा, सुदर्शन जसपा को लाहौल-स्पीति से और मनीष ठाकुर को पांवटा साहिब सीट से प्रत्याशी घोषित किया है इसके साथ ही आप हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने वाली पहली पार्टी बन गई है। आपको बता दें कि कहा जा रहा है कांग्रेस भी इस महीने के अंत तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

Arvind Kejriwal - Wikipedia

कुछ नए नेता हुए शामिल

पूर्व सांसद और हिमाचल क्षेत्रीय गठबंधन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजन सुशांत हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अक्टूबर 2020 में ‘हमारी पार्टी, हिमाचल पार्टी’ नाम से एक क्षेत्रीय पार्टी भी बनाई थी। इसी तरह पांवटा से घोषित उम्मीदवार मनीष ठाकुर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 23 अन्य युवा कांग्रेस नेताओं के साथ मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में दावा है कि नगरोटा में उमाकांत डोगरा और लाहौल-स्पीति में सुदर्शन जसपा की अच्छी पकड़ है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं । आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button