महान उड़िया गायक प्रफुल्ल कर का निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात …

महान उड़िया गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर के निधन के बाद पीएम मोदी ने शोक प्रकट करते हुए कही ये बात ....

ओडिशा के महान गायक प्रफुल्ल का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुरी के श्मशान घाट में किया जाएगा। महान उड़िया गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का भुवनेश्वर में उनके आवास पर हुआ। प्रफुल्ल कर 83 वर्ष के थे। रविवार रात खाना खाने के बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत हुई और सत्यनगर स्थित अपने घर में उसकी मौत हो गई। जब उन्होंने अंतिम सांस ली तो उनके साथ उनके परिजन मौजूद थे।

पीएम ने ट्वीट किया :
वही पीएम मोदी ने भी शोक प्रकट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि, ‘‘श्री प्रफुल्ल कर जी के निधन से व्यथित हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।”

बता दें, 16 फरवरी 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। वह ‘कमला देश राजकुमार’ सहित अपने कई गानों के लिए लोकप्रिय थे। उनके निधन के बाद ओडिशा इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button