धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में धनबाद जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

धनबाद: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में धनबाद जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार उसे करीब छह से सात गोली मारी गई। अमन सिंह को लहूलुहान हालत में SNMCH ले जाया गया जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों  जांच करने जेल पहुंची

अमन सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की टीम मामले की जांच करने धनबाद जेल पहुंचे।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

धनबाद जेल में बंद रहने के बावजूद अमन सिंह की गोली मारकर हत्या करना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।

गेंगवार में गयी जान

विशेष सूत्रों के मुताबिक अमन सिंह गेंगवार के भेंट चढ़ गया. बताया जा रहा है कि अमन सिंह जेल में रहकर गिरोह चला रहा था. अमन सिंह के नाम पर कइयों से रंगदारी भी मांगी जा चुकी थी। लगभग 35 से ज्यादा आपराधिक मामले उसपर दर्ज थे।

 आतंक का पर्याय बन चुका था अमन

धनबाद के कई व्यवसाइयों को रंगदारी की मांग को ले कर धमकी दी गई थी। वंही पूर्व मे धनबाद के जाने माने डॉ समीर कुमार से भी रंगदारी की मांग की थी, जिसके बाद डॉ दाम्पति धनबाद से पलायन करने को भी बाध्य हो गए थे।
अमन सिंह की गिरफ्तारी वर्ष 2017 में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में हुई थी। यूपी पुलिस ने अमन को गिरफ्तार किया था। 2017 से अमन धनबाद जेल में बंद था।

 जेल  के अंदर हथियार कैसे पहुंची

धनबाद मण्डल कारा मे बंद शार्प शूटर एवं गैंगेस्टर अमन सिंह की हत्या की जिम्मेदारी उसके पुराने गुर्गे आशीष रंजन ने ली है। आशीष रंजन एक समय अमन सिंह के लिए काम किया करता था। कुछ दिन पहले ही दोनों में टकराव होने के बाद दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गया। जबकि अमन के पिता उदयभान सिंह एवं उसके भाई अजय सिंह ने इसे गहरी साजिश बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंची?

ऑडियो हुआ जारी

वहीं अमन की हत्या के बाद ऑडियो जारी कर आशीष ने कहा कि “मै आशीष रंजन उर्फ़ छोटू, अमन की हत्या मैंने करवायी है। अमन को मारने की प्लानिंग बहुत दिनों से कर रहा था। पेसी के दौरान ही उसे मारने की योजना थी, लेकिन वह सतर्क था। उसने मिलकर काम करने को कहा था लेकिन उसे मरना ही था। लड़का भेज कर मैंने उसकी हत्या कराई है। लड़का के बयान में मेरा नाम आ जाएगा. पिस्टल भी मैंने ही उसे दी थी। अमन को बड़ा भाई मानता था लेकिन चंद पैसे के खातिर वह मुझे ही मरवाना चाहता था। अमन के दिए हथियार से ही उसने उसकी हत्या कर दी। कोयला के काम में रुकावट बनने वाले का यही हश्र होगा।”

हालांकि हैश टैग भारत न्यूज़ की टीम इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। बताते चलें कि रविवार को दोपहर 2:45 मे धनबाद मण्डल कारा मे बंद शूटर अमन सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके कई सवाल अब भी अनसुलझे है। मसलन जेल में असलहा पहुंचना, हत्या में प्रयुक्त हथियार का बरामद नही होना, उसने हत्या की आशंका भी जताई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button