‘Kedarnath Dham’: केदारनाथ मंदिर के पास बर्फीले तूफान से श्रद्धालुओं में मचा हाहाकार, देखें खौफनाक वीडियो !

'हिमालय क्षेत्र' (Himalayan Region) में केदारनाथ मंदिर से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से आज सुबह ही भयानक हिमस्खलन की घटना सामने आई है।

‘हिमालय क्षेत्र’ (Himalayan Region) में केदारनाथ मंदिर से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से आज सुबह ही भयानक हिमस्खलन की घटना सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ मंदिर के पास हिमालय की पहाड़ों में एक एवलांज (An Avalanche in the Himalaya Mountains) आया है। बता दें कि इस एवलांज का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि, पहाड़ों के पीछे से बर्फ का सैलाब आ रहा है।

‘केदारनाथ धाम’ में एवलांज की घटना आई सामने

स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हिमस्खलन में केदारनाथ धाम बाल बाल बच गया है। इस सिलसिले में केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी दी है कि इस हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसे में मंदिर व आसपास के स्थान पूरी तरह से सुरक्षित है।

मुख्य सूचना

  • जानकरी के अनुसार प्रशासन ने तुरंत ही सतर्कता बरती है।
  • इस मामले में केदारनाथ धाम में रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
  • जियोलॉजिकल टीम (Geological Team) के साथ आपदा प्रबंधन विभाग से सर्वे करने का अनुरोध किया है।

महत्वपूर्ण विवरण

  • केदारनाथ के इस पवित्र धाम के आसपास बर्फिले तुफान की वजह से यहां आए श्रद्धालुओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस घटना की जानकारी दी है।
  •  हिमालय क्षेत्र में आज सुबह बर्फीला तूफान देखा गया है।
  • केदारनाथ के पास बर्फीले तूफान का कहर देखने को मिला है।
  • बर्फ के इस तूफान की खौफनाक वीडियो सामने आई है।
  • बर्फ को नीचे खिसकते हुए देखा जा सकता है।
  • ‘हिमस्खलन’ से मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button