डिप्टी सीएम तेजस्वी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक इंस्ट्रूमेंट की तरह कर रहे CBI का इस्तेमाल !
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर फिर एक बार निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी CBI का इस्तेमाल राजनीतिक इंस्ट्रूमेंट की तरह किया जा रहा है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर फिर एक बार निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी CBI का इस्तेमाल राजनीतिक इंस्ट्रूमेंट की तरह किया जा रहा है। उन्होंने कहा, केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों से हमारा न कभी विरोध था और ना है। हमें मालूम है कि यह आदेश का गलत इस्तेमाल हो रहा हैं। हालांकि राजनीतिक इंस्ट्रूमेंट की तरह जांच एजेंसी CBI का इस्तेमाल किया जा रहा हैं, और हम इसका विरोध करते रहेंगे।
हमारा विरोध CBI से नहीं- तेजस्वी
केंद्र सरकार ने बीते 8 वर्ष में जांच एजेंसियों को राजनीतिक प्रतिशोध का एक उपकरण बना दिया है। 8 साल पूर्व देशवासियों ने इनकी इंटेग्रिटी व कार्यप्रणाली पर इस तरह के सवाल कभी नहीं उठाए थे। अभी हमारा CBI से विरोध Institution से नहीं बल्कि इनकी राजनीति से प्रेरित कार्यप्रणाली से है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 31, 2022
बीते 8 सालों में कई नेताओं पर पड़े छापे !
एजेन्सी के अधिकारियों से हमारा न कभी विरोध था और ना है। हम जानते है कि ये आदेश का अनुपालन कर रहे है। लेकिन CBI का इस्तेमाल राजनीतिक instrument की तरह जो हो रहा है उसका हम विरोध करते रहेंगे। हमारे यहाँ संविधान को मानने वाली न्यायप्रिय समाजवादी सरकार है जहां हर कोई सुरक्षित है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 31, 2022
बीजेपी विधायकों पर आज तक नहीं हुई रेड !
तेजस्वी ने कहा, “जांच एजेंसियां केवल विपक्ष शासित राज्य और वहाँ के नेताओं पर ‘छापे मारकर’ अपने राजनीतिक मालिकों को प्रसन्न करने की कोशिश करती है। BJP के लगभग 300 से ऊपर MP और 1000 से अधिक विधायको पर इन एजेंसियों द्वारा आज तक कोई रेड नहीं पड़ी।इसलिए इनके पॉलिटिकल करैक्टर से हमारा विरोध है।”
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।