# भंडाफोड़ : शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो युवतियों समेंत 3 दलाल गिरफ्तार

पीड़ित विनोद को बताया कि रूबी की मौसी सुषमा की मध्यस्थता में शादी होगी तुम्हें डेढ़ लाख रुपए पहले देने होंगे

फरुखाबाद : थाना कमालगंज के ग्राम कडहर निवासी विनोद पुत्र मंसाराम में थाना जहानगंज की दान मंडी निवासी अशोक दीक्षित ग्राम न्यामतपुर ठाकुरान निवासी पाल व उनके साथी भोले शुक्ला, सोनू सिंह, सुषमा कश्यप, रूबी एवं लक्ष्मी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शादी करने को राजी हो गया

विनोद एवं अशोक की एक ही गांव (ललुआमऊ) में रिश्तेदारी होने के कारण विनोद की और अशोक से जान पहचान हो गई। अशोक ने विनोद से कहा कि हम तुम्हारी शादी रूबी से करवा देंने की बात कही। जिस पर अविवाहित होने के कारण विनोद तुरंत ही शादी करने को राजी हो गया। अशोक ने भोले शुक्ला का मोनू सिंह से परिचय कराया। जिन्होंने विनोद को बताया कि रूबी की मौसी सुषमा की मध्यस्थता में शादी होगी तुम्हें डेढ़ लाख रुपए पहले देने होंगे।

बाइट : विनोद, पीड़ित युवक

खेत गिरवी रखकर की थी रुपयों की व्यवस्था

शादी के लालच में विनोद ने खेत को गिरवी रख कर रुपयों की व्यवस्था की और डेढ़ लाख रुपए एक जुलाई को सुषमा एव रूबी को दे दिये। उसी दिन विनोद की रूबी से शादी कराई गई व 3 जुलाई की रात रूबी विनोद के घर से 50 हजार की नकदी व 1.70 लाख कीमती जेवरात तथा मोबाइल फोन लेकर गायब हो गई। विनोद ने रूबी को नोकिया फोन खरीद कर दिया था। सुबह नकदी जेवरात गायब देखकर विनोद हक्का बक्का रह गया और विनोद को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।

 शादी के झांसे में फंसाकर करते हैं ठगी

जानकारी करने पर विनोद को पता चला कि इस गिरोह के लोग शादी के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करते हैं। विनोद ने अशोक के घर जाकर शिकायत की तो अशोक ने विनोद को गाली देकर भगा दिया और कहा कि तेरे जैसे मूर्खों के साथ यही होना था। भाग जाओ यहां से नहीं तो अब तुम्हारी जान की खैर नहीं। जिसके बाद पीड़ित विनोद ने कमालगंज थाने में आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

 दो युवतियों समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोजपुर चौकी इंचार्ज राघवेन्द्र तिवारी ने रूबी उर्फ पूजा, अशोक दीक्षित, लक्ष्मी उर्फ खुशबू, समेंत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने पर रूबी थाने में बुरी तरह रोती रही उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी और घर जाने के लिए फरियाद करती रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दलालों ने पुलिस को कई साथियों के नाम पर लाखों रुपए ठगी किए जाने की भी जानकारी दी है।

 

 

बाइट : पीड़ित विनोद का भाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button