BJP Parliamentary Board: भाजपा के नए संसदीय बोर्ड का एलान, शिवराज और गडकरी हुए बाहर !
भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर किया गया है।
भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर किया गया है। भाजपा के इस संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति के अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे।
सर्वानंद सोनोवाल और बी एस येदियुरप्पा को भाजपा ने संसदीय बोर्ड में शामिल किया है। आपको बता दें कि संसदीय बोर्ड भारतीय जनता पार्टी की सबसे ताकतवर संस्था है। पार्टी के तमाम बड़े फैसले इसी बोर्ड के जरिए लिए जाते हैं।
देवेंद्र फडणवीस को बनाया गया केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य !
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को संसदीय बोर्ड में जगह नहीं मिली, लेकिन उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा वन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के ओम माथुर को भी इस चुनाव समिति में जगह दी गई है। केंद्रीय चुनाव समिति से शाहनवाज हुसैन और जोएल ओरम को भी बहार कर दिया गया है।
नए संसदीय बोर्ड के सदस्य !
जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण,इकबाल सिंह, लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, बीएल संतोष (सचिव)
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान कर दिया है।
केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य !
जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण,इकबाल सिंह, लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव, बीएल संतोष (सचिव), वी श्रीनिवास (पदेन)
क्या है इन समितियों का काम ?
भाजपा के संसदीय बोर्ड को पार्टी की सबसे ताकतवर संस्था के रूप में जाना जाता है। राष्ट्रीय स्तर या फिर किसी भी राज्य में अगर गठबंधन की बात होती है तो उसमें संसदीय बोर्ड का ही फैसला अंतिम माना जाता है। इसके अलावा राज्यों में विधान परिषद या विधानसभा में लीडर चुनने का काम भी यही बोर्ड करता है। वहीं, चुनाव समिति भजपा में दूसरी सबसे ताकतवर संस्था के तौर पर जानी जाती है। चुनाव समिति के सदस्य लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव के टिकटों पर फैसला लेते हैं। इसके अलावा यह भी तय करती है कि कौन चुनावी राजनीति में आएगा और कौन इस राजनीति से बाहर रखा जाएगा। चुनावी मामलों की सभी शक्तियां पार्टी की चुनाव समिति के पास हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।