Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं सोनिया गांधी !

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं। उन्होंने दशहरा पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा अर्चना की। भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी।

अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ सोनिया का स्वास्थ

सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में लंबे समय के बाद शामिल हुई हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था। बता दें सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना पॉजिटिव हो गयी थी। जिसके बाद अभी तक उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। जिसके चलते भारत जोड़ो यात्रा में करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। जिसके कुछ देर बाद आराम करने के बाद सोनिया गाँधी ने यात्रा को फिर से ज्वाइन किया।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी हुए शामिल

सोनिया गांधी कर्नाटक के बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। 1999 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को UP की अमेठी सीट से हारने का डर था। साथ ही जब 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को लगा कि वो अमेठी से चुनाव हार जाएंगे तो उन्होंने केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा। मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया भी शामिल हुए है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button