Congress के अकाउंट फ्रीज के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार !
आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद से पार्टियां अपना प्रचार प्रसार करने में जुट गई है वही अब वार-पलटवार की राजनीति तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र ने साजिशन उसके अकाउंट को फ्रीज कर दिया, जिससे वो चुनाव प्रचार नहीं कर सकें।
जेपी नड्डा ने किया कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार
अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता पूरी तरह से खारिज कर देगी और इसी ऐतिहासिक हार के डर से ये नेता अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ कांग्रेस की बयानबाजी इसका सबूत है। जेपी नड्डा ने आगे ये भी कहा कि अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय, कांग्रेस अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है।
भारतीय लोकतंत्र को किया शर्मसार
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपनी गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से वैश्विक स्तर पर भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार किया है। कांग्रेस ने समय पर आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया, जिसके कारण उनके खाते फ्रीज कर दिए गए।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।