Bihar: तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- गुरुग्राम का मॉल भाजपा नेताओं का !

बिहार में सत्ता पलटने के बाद सियासत गरमाई हुई है। भाजपा और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी क्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक ट्वीट किया।

बिहार में सत्ता पलटने के बाद सियासत गरमाई हुई है। भाजपा और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी क्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा, दो दिन पहले गुरुग्राम के मॉल को CBI और मीडिया का एक वर्ग उनका मॉल बता रहा था। लेकिन इस मॉल में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का नाम सामने आया है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर साधा निशाना !

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “दो दिन पहले गुरुग्राम के जिस मॉल को CBI और गोदी मीडिया मेरा मॉल बता रहे थे। उनकी पोल खुलने के बाद जब उस मॉल में हरियाणा के मुख्यमंत्री, BJP सांसद व BJP नेताओं की संलिप्तता सामने आयी तब जाकर WhiteLand कंपनी कह रही है कि तेजस्वी का इस कंपनी और मॉल से कोई सम्बंध नहीं था, ना है।” उन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ न्यूज की कुछ कटिंग भी शेयर की जिसमे गुरुग्राम के उस मॉल के बारे में जानकारी दी गयी थी।

Related Articles

जानबूझकर चलाते हैं ऐसी खबर- तेजस्वी

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा के प्रकोष्ठ CBI, ED और भाजपा संपोषित और संपादित मीडिया के एक वर्ग द्वारा यह सब प्रकरण सुनियोजित तरीके से किया जाता है। ताकि इसमें हमारी बदनामी हो और हमें अवश्विसनीय बनाया जा सके। भाजपा की कुछ PR कंपनियां, जिन्होंने चैनल, पोर्टल और अखबार के नाम पर पंजीकरण करा रखा है। वह जानबूझकर ऐसी खबरे चलाते हैं ताकि लोगों तक झूठी खबरें पहुंचाकर नेताओं का चरत्रि हनन किया जा सके और जनता को गुमराह किया जा सके।

Tejashwi Yadav said Will cool the Union Minister BJP said Nityanand Rai is  the real Gaupalak Yadav does not feed sheep - तेजस्वी ने कहा- केंद्रीय  मंत्री को ठंडा कर देंगे, बीजेपी

राजीव रंजन ने भी भाजपा पर कसा तंज !

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी इस मामले पर कहा कि झूठ, फरेब और चरत्रि हनन करने के प्रयास का पर्दाफाश हो गया है। बीजेपी नेता पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में जो हो रहा है वह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने की बजाय पहले खुद नैतिकता का पाठ पढ़ें।

Lalan Singh Latest News, Updates in Hindi | ललन सिंह के समाचार और अपडेट -  AajTak

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button