समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, कांग्रेस पार्टी में कई दलों की हुई जॉइनिंग !
सपा महासचिव और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आगामी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है जी हाँ आपको बता दें सपा महासचिव और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ उनकी बेटी डॉ. इससे पहले वर्मा भी कांग्रेस सदस्य बने थे।
इतना ही नहीं सपा के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा पुत्री पुर्वी वर्मा के साथ सपा के सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम सभी का स्वागत करते हैं. कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए काम करती है। रवि वर्मा ने कहा कि अब सपा समाजवाद के सिद्धांत से भटक गयी है।
वहां पूंजीवादी व्यवस्था कायम है। रवि प्रकाश वर्मा का कहना यह भी रहा कि हमारी दादी से इंदिरा जी ने कहा कि बाल गोबिंद जी से हमारे अच्छे संबंध थे उनके कहने पर दादी चुनाव लड़ी और जीती। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मेहनती लोगों और जनता की आवाज उठाने वालों के लिए सपा में कोई जगह नहीं है, इसलिए अब वह सपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।