केंद्र की पहली पसंद बने भूपेंद्र चौधरी, बन सकते है UP के प्रदेश अध्यक्ष !

Uttar Pradesh: देश की सबसे बड़े सियासत के गढ़ यानि की उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गयी है।

Uttar Pradesh: देश की सबसे बड़े सियासत के गढ़ यानि की उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गयी है। जल्द ही बीजेपी उत्तर प्रदेश को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। फ़िलहाल अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।

लेकिन सूत्रो की माने तो आज नाम पर मोहर लग सकती है। हम आपको बता दे कि योगी सरकार में पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र चौधरी को पार्टी हाईकमान द्वारा दिल्ली बुलाया गया है। वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। उनका नाम पहले से प्रदेश अध्यक्ष की रेस में चल रहा है। फिलहाल वह लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसके पहले लोगो को लग रहा था कि केशव प्रसाद मौर्य शायद प्रदेश अध्यक्ष होंगे। फ़िलहाल ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है।

जाटों में है बड़े नेता

आपको बता दे कि भूपेंद्र चौधरी योगी सरकार में पंचायती राजमंत्री है। जाटों में एक बड़े नेता के तौर भूपेंद्र चौधरी जाने व माने जाते है।इनकी पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश जबरदस्त रही। इसी का नतीजा है कि UP चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठीक- ठाक परफॉमेंस किया था। उस परफॉमेंस के बदौलत ही भूपेंद्र चौधरी को इनाम भी मिला।

योगी-2.0 में भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश में दूसरी बार मंत्री बनाया गया। भूपेंद्र चौधरी बीजेपी व संगठन के लिए लम्बे समय से काम करते रहे है। क्षेत्रीय जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते रहे है। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है।

 

अध्यक्ष बनाने का क्या है कारण

भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं। आपको बता दे कि भूपेंद्र चौधरी ने नेता जी यानि कि मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ चुके है।

भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं। आपको बता दे कि भूपेंद्र चौधरी ने नेता जी यानि कि मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ चुके है। भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पीछे कई कारण है जिसमे मुख्या रूप से जयंत चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता को कम करना, पार्टी को UP पश्चिम में मजबूत करना एवं जातीय रणनीति को बनाये रखना है। पश्चिमी यूपी की जाटों के प्रभाव वाली डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटों पर भी बीजेपी को फायदा हो सकता है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button