“उदित नारायण” फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक बने भरत सिंह

सामाजिक संस्था ‘‘उदित नारायण फैंस क्लब‘‘ के द्वारा भरत सिंह को क्लब का मुख्य संरक्षक बनाया गया मौके पर भरत सिंह के साकची स्थित कार्यालय में केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘‘उदित नारायण फैंस क्लब‘‘ के द्वारा भरत सिंह को क्लब का मुख्य संरक्षक बनाया गया
मौके पर भरत सिंह के साकची स्थित कार्यालय में केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भरत सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। वही क्लब के अध्यक्ष विशाल रघुराज व अन्य सदस्यों के द्वारा भरत सिंह को उदित नारायण फैंस क्लब का स्मृति चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया।

उदित नारायण फैंस क्लब के अध्यक्ष विशाल रघुराज ने बताया कि उदित नारायण फैंस क्लब कलाकारों की मनोरंजन सह सामाजिक संस्था है, जिसे बॉलीवुड के लोकप्रिय महान पार्श्व गायक पद्मश्री उदित नारायण के जीवन से प्रेरित होकर बनाया गया है।

उदित नारायण फैंस क्लब हर जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करती है। इसलिए आज हम लोगों ने जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी भरत सिंह को अपने मुख्य संरक्षक के रूप में चुना है। भरत सिंह का हमारे क्लब का मुख्य संरक्षक बनना हमारे उदित नारायण फैंस क्लब के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विशाल रघुराज, मनोज सोनी, राजेश सिंह, मनोज कुमार, रवि सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button