Bengal: भाजपा नेता दिलीप घोष का विवादित बयान, बोले- TMC के नेताओं को पीटा जाएगा !

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को TMC पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल TMC नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को TMC (Trinamool Congress) पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल TMC नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा। उन्होंने यह बात राज्य में एक विरोध रैली को संबोधित करते हुए की।

पूरा TMC नेतृत्व होगा सलाखों के पीछे !

दिलीप घोष ने कहा कि TMC नेताओं को पशु तस्करी और SSC घोटालों सहित कई मामलों में शामिल होने पर जनता में आक्रोश है। राज्य के लोग इस भ्रष्ट TMC शासन से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, अभी केवल दो TMC नेताओं को गिरफ्तार किया गया है और पार्टी इस पर रो रही है। वह दिन दूर नहीं जब पूरा TMC नेतृत्व सलाखों के पीछे होगा। TMC के किसी भी नेता को छोड़ा नहीं जाएगा, उन्हें अपने पापों की कीमत चुकानी होगी।

Related Articles

दिलीप घोष की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi -  Zee News Hindi

TMC ने किया पलटवार !

तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद सौगत रॉय ने दिलीप घोष पर पलटवार करते हुए कहा, घोष का अब उनकी पार्टी में कोई महत्व नहीं रह गया है। वह बंगाल के राजनीतिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन सबसे बुरी बात यह है कि इस तरह की बयानबाजी से राज्य का माहौल और खराब होगा।

TMC MP Saugata Roy said on Nadiya minor rape case says With a woman as CM  even a single crime against women is shameful - महिला CM के रहते ऐसे अपराध  शर्म

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान !

भाजपा नेता दिलीप घोष इसके पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने TMC नेता सौगत रॉय के लिए कहा था कि उन्हें उस बयान के लिए जूतों से पीटे जाएंगे जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के आलोचकों के बारे में टिप्पणी की थी। इसके जवाब में रॉय ने कहा था कि भाजपा नेता के पास औपचारिक शिक्षा की कमी है और वह तृणमूल के संपर्क में हैं क्योंकि भाजपा में अब उनको पूछ नहीं हो रही है।

दिलीप घोष के बिगड़े बोल, कहा- हिंदुओं के अस्तित्व बचाने के लिए हथियार उठाएं  युवा - Hindu youth should take up arms to protect their existence says Dilip  Ghosh - AajTak

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button