# क्राइम न्यूज़ : सैन्य कर्मी की पत्नी को बांध, घर में करी लूटपाट
करीब 11 लाख रुपए कीमत के गहने, 20 हजार की नकदी व अन्य सामान लुटे जाने की बात सामने आ रही है
खबर पीजीआई थाना क्षेत्र के सैनिक नगर तेलीबाग की है। जहाँ शनिवार देर रात एक सैन्य कर्मी के घर में गेट फांद घुसे | बदमाशों ने उनकी पत्नी और बच्चों को स्प्रे डालकर बेहोश करके लूटपाट ( robbery ) की। पीड़ित परिवार ने करीब 11 लाख रुपए के गहने, नकदी व अन्य सामान लूटे जाने की बात कही है। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट दर्ज की है।
सेना में नायक है
तेलीबाग इलाके के सैनिक नगर की गली नंबर 12 निवासी अरविंद तिवारी सेना में नायक है। इन दिनों उनकी तैनाती पंजाब के भटिंडा में है। यहां उनकी पत्नी अनीता तिवारी 10 वर्षीय जुड़वा बच्चे अंशु और तान्या के साथ रहती हैं। जबकि मकान की ऊपरी मंजिल पर अनीता की देवरानी व उनके बच्चे रहते हैं।
बाईट : पीड़िता अनीता तिवारी
मां के हाथ पैर बंधे
अनीता के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:00 बजे गेट फांदकर घर में घुसे | बदमाशों ने उन्हें और बच्चों को दबोच लिया। फिर तीनों के चेहरे पर कोई स्प्रे किया। कुछ घंटों बात बच्चों को होश आया तो मां के हाथ पैर बंधे देख वह घबरा गए।
बच्चों से पूरे मामले की जानकारी ली
तुरंत पिता को वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल पर पत्नी को बंधा देख वह घबरा गए। इसके बाद बच्चों से उन्हें किसी भी तरह खोलने को कहा। सूचना पर पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। अनीता व बच्चों से पूरे मामले की जानकारी ली।
बाईट : अरविंद तिवारी ( सैन्य कर्मी )
छानबीन की जा रही
अनीता ने बताया कि उन्हें इतना ही याद है कि अचानक कमरे में घुसे बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद स्प्रे करने के कुछ देर बाद बांध दिया। हालांकि पुलिस ने मामला चोरी का बताया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
रिपोर्टर : मोहम्मद कलीम