बिहार-झारखण्ड के साथ-साथ राज्य के अन्य जगहों पर भी दिखी छठ पर्व की धूम, लोगों में उत्साह
लोक आस्था और उपासना का महापर्व छठ की महिमा अब वैश्विक स्तर पर होने लगी है। अब बिहार और झारखंड के तर्ज पर दूसरे राज्य और विदेशों में भी छठ पूजा की जाने लगी है।

न्यूज़ डेस्क: लोक आस्था और उपासना का महापर्व छठ की महिमा अब वैश्विक स्तर पर होने लगी है। अब बिहार और झारखंड के तर्ज पर दूसरे राज्य और विदेशों में भी छठ पूजा की जाने लगी है।
कर्नाटक के बेंगलुरु में श्रीराम ग्रीनफील्ड सोसाइटी की ओर से धूमधाम से छठ पूजा का पर्व मनाया गया। छठ व्रतियों के लिए अर्ध्य अर्पित करने के लिए सोसाइटी में स्थित ग्राउंड में तालाब की व्यवस्था की गई। बताते चलें की सोसाइटी में रहने वाले सारे लोग मिल कर छठ पर्व का प्रसाद बनाते हैं। साथ ही कलाकारों द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन होता है।
क्या कहते हैं सोसाइटी के लोग
सोसाइटी में रहने वाले सदस्य अभिषेक संभव बताते है कि चार दिनों का यह छठ महापर्व अब वैश्विक स्तर पर प्रचलित हो चुका है। साल भर हमारी सोसाइटी इस पावन पर्व का इंतजार करती है। हम एक महीने पहले से ही छठ महापर्व की तैयारी शुरू कर देते हैं। सोसाइटी में रहने वाले सारे सदस्य एकजुट होकर छठ महापर्व का प्रसाद बनाते हैं। सोसाइटी के सारे लोग मिलकर साफ सफाई के साथ-साथ पुरे सोसाइटी को सजाते है। इस साल छठ घाट में व्रतियों के लिए चेंजिंग कक्ष की भी व्यवस्था की गई थी। बताते चलें की चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया।