VIRAL: विराट के शतक के बाद अनुष्का ने पोस्ट शेयर कर जताया प्यार !
एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद पारी खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने यह शतक एक लम्बे अंतराल के बाद लगाया।
एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद पारी खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने यह शतक एक लम्बे अंतराल के बाद लगाया। जिसके बाद उनकी सेंचुरी की खुशी में कोहली ने खुशी में सबसे पहले अपनी एंगेजमेंट रिंग को चूमा जिसके बाद विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
अनुष्का ने विराट के लिए शेयर किया पोस्ट
विराट ने करीब तीन साल (1020 दिन) बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाने की ख़ुशी में अनुष्का ने अपने पोस्ट में विराट कोहली की कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटोज शेयर करने के साथ ही अनुष्का ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मैं हर परिस्थिति में हमेशा तुम्हारे साथ हूं। जिसके बाद कोहली ने भी अनुष्का के पोस्ट को लिखे करते हुए हार्ट इमोजी उन्हें सेंड किया।
देश को वापस मिला उनका किंग कोहली
सोशल मीडिया पर विराट के शतक कि ख़ुशी में मानो उनके प्रशंसको के बीच ख़ुशी कि लहर दौड़ उठी। कई यूजर्स ने तो सोशल मिडिया पर एशिया कप न मिलने के गम को भुलाकर विराट के फॉर्म में आने की ख़ुशी में झूमते नज़र आए। वहीं बात करे अनुष्का की तो वह जल्द ही upcoming movie में क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। वे Chakda Express में झूलन गोस्वामी के रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म से वह 4 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।