# कार्यवाई : गोमती नगर में अवैध निर्माण किया गया सील !

शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को गोमती नगर में दो अवैध निर्माणों को सील किया गया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को गोमती नगर में दो अवैध निर्माणों को सील किया गया।

जोन-1 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मनोज अग्रवाल व अन्य द्वारा गोमती नगर के विपुल खण्ड में भूखण्ड संख्या-1/46 पर किये जा रहे अवैध निर्माण को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे।

उपरोक्त आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए आज सहायक अभियंता सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने की पुलिस बल के सहयोग से स्थल को सील किया गया।

इसके अलावा डाॅ. अनुपमा गुप्ता व अन्य द्वारा भूखण्ड संख्या-4/448, विराम खण्ड, गोमतीनगर पर अवैध निर्माण किया गया था। इनके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या 164/2022 योजित किया गया था।

पुलिस बल के सहयोग से सील किया

उक्त वाद में स्थल को सील किये जाने के आदेश दिये गए थे। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज सहायक अभियंता सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में अवर अभियंता सुभाष शर्मा द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल, पीएससी बल व स्थानीय थाने की पुलिस बल के सहयोग से सील किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button