गालीबाज नेता को कोर्ट से नहीं मिली ‘ माफ़ी ‘, अब सुनवाई 16 को !

श्रीकांत के कुछ साथियों ने ओमेक्स सिटी में दंगा भी किया, जिनमें से छह को सोसायटी ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था

नोएडा के ओमेक्स सिटी में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किए गए श्रीकांत त्यागी फिलहाल जेल में ही रहेगा। गुरुवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय की है।

अब इस मामले की सुनवाई 16 अगस्त को

श्रीकांत त्यागी का ओमेक्स सिटी में पौधारोपण को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान श्रीकांत ने महिला को गाली दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। उसे दो दिन बाद मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। श्रीकांत के कुछ साथियों ने ओमेक्स सिटी में दंगा भी किया, जिनमें से छह को सोसायटी ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

रात पहुंचने पर उसे खाना नहीं मिला

आलीशान कोठरी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी ने रात जेल में बिताई। मुलायम बिस्तर पर सोने वाले श्रीकांत को फर्श पर ही सोना पड़ा। सुरक्षा कारणों से उन्हें हाई सिक्योरिटी बैरक-1 में आइसोलेशन में रखा गया है। ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में श्रीकांत को मंगलवार रात करीब 11 बजे लक्सर जेल लाया गया। देर रात पहुंचने पर उसे खाना नहीं मिला।

कोई विशेष सुविधा नहीं दी

देर रात उन्हें दो कंबल भी दिए गए। सुबह उन्होंने दलिया का नाश्ता किया। साथ ही उन्होंने दिए गए अखबारों को पढ़ने को कहा। आम तौर पर कैदियों को समाचार पत्र आदि जैसी सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकांत को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जेल में उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाती है।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button