महेश्वर में हुईं अनोखी शादी, बैल बना दूल्हा और गाय बन गई दुल्हन !

मध्य प्रदेश से एक हैरान करदेने का मामला सामने आया जहा बैल और गाय का विवाह हुआ, बैल बना दूल्हा और गाय बन गई दुल्हन,50 गांव के लोग बाराती बने |

भारत में शादियों का सीजन चल रहा है ,अनेक लड़का और लड़की शादी के बंधन में बंध रहे है। ऐसे में अगर जानवरों की भी शादी करदी जाए तो आप क्या कहेंगे , और शादी भी पुरे हिन्दू रीती रिवाज़ से ,ढोल नगाड़े और बारात से। मध्य प्रदेश से ऐसा ही एक हैरान करदेने का मामला सामने आया है जहा बैल और गाय का अनोखा विवाह हुआ, बैल बना दूल्हा और गाय बन गई दुल्हन जिसमे 50 गांव के लोग बाराती बने |

बैल बना दूल्हा और गाय बन गई दुल्हन...महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश आई बारात, 50  गांवों के लोग बने इस अनोखे विवाह के गवाह - bull and cow marriage in  Khargone Madhya Pradesh

हिंदू रीति-रिवाज से बैल और गाय का विवाह

मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर में गाय और बैल की अनोखी शादी कराई गई। पुरे हिंदू रीति-रिवाज से बैल और गाय का ग्रामीणों ने विवाह कराया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस बारात में शामिल हुईं ,पुरे हिंदू रीति-रिवाज से बैल और गाय का ग्रामीणों ने विवाह कराया।

PHOTOS: बैल बना दूल्हा, दुल्हन की तरह सजी गाय, MP से 200 KM दूर तय हुआ  रिश्ता, 50 गांव के लोग हुए शादी में शामिल - Bull cow unique marriage in  khargone

बैल को दूल्हे के रूप में सजाया

इस विवाह में बाकायदा बैल को दूल्हे के रूप में सजाया गया। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के 50 से अधिक गांव के भरवाड़ समाज और मालधारी समाज के हजारों सामाजिक बंधुओं ने यह अनोखा आयोजन किया।डीजे बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए हजारों की संख्या में बाराती बनकर महेश्वर में दुल्हन बनी गाय का विवाह करने पहुंचे।

PHOTOS: बैल बना दूल्हा, दुल्हन की तरह सजी गाय, MP से 200 KM दूर तय हुआ  रिश्ता, 50 गांव के लोग हुए शादी में शामिल - Bull cow unique marriage in  khargone

मध्य प्रदेश में हुआ ‘शिव विवाह’

ग्रामीणों ने इस विवाह का नाम ‘शिव विवाह’ रखा। इस शिव विवाह में दुल्हन गौ माता नंदिनी और दूल्हा बने नंदी नंदकिशोर अपनी दुल्हन लेने पहुंचे। महेश्वर की दुल्हन बनी गाय नंदिनी की उम्र और महाराष्ट्र के दैवद गांव के दूल्हे नंदी की उम्र 12 महीने है महाराष्ट्र निवासी राणा भगत ने बताया, मुझे विचार आया कि कैड़ा-कैड़ी यानि (बैल-गाय) का विवाह कराया जाए। जब मैं गुजरात से महाराष्ट्र आया तो मैंने सोचा महेश्वर में अनुष्ठान करूंगा और मैंने निर्णय लिया कि गाय और बैल का विवाह कराऊंगा, क्योंकि पुराने जो ऋषि महात्मा थे वो गाय और बैल का विवाह करते थे।

अनोखी शादी : बैल की निकली बारात तो दुल्हन बनी गाय, यहां पढ़िए पूरी घटना -  Nedrick News | Hindi Samachar

पूरे विधि विधान के साथ हुआ गाय-बैल का विवाह

अहिल्या माता की नगरी महेश्वर और नर्मदा नदी के किनारे गाय बैल का विवाह कराया है। बैल और गाय के विवाह को शिव विवाह माना जाता है। इसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए हैं, बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई है। पूरे विधि विधान के साथ गाय-बैल का विवाह करवाया। इस खबर को लेकर आपकी क्या रॉय है हमे ज़रूर बताए।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button