अयोध्या में छह स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण, भक्तों को मिलेगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा 

500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान रामलाला का मंदिर अब बंद कर तैयार है। राम  भक्तों का लम्बे वर्षो का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है।

न्यूज़ डेस्क:  500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान रामलाला का मंदिर अब बंद कर तैयार है। राम  भक्तों का लम्बे वर्षो का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है। इस भव्य मंदिर में जनवरी में रामलाला विराजमान होने वाले है।

टेंट सिटी का निर्माण

Ayodhya News:टेंट सिटी में होंगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं - Tent Cityfacilities Like Five Star Hotel In - Ayodhya News

अयोध्या में भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होने वाला है।प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। इसी को देखते हुए यहाँ कई भव्य वयवस्था की जा रही है। आने वाले श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।  इसी क्रम में अयोध्या में छह स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। ये टेंट सिटी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। यहां भक्तों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा मिलेगी।

लगभग 88,000 भक्तों के रहने की सुविधा

रामनगरी में गुप्तारघाट, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा, रामकथा संग्रहालय के पीछे, बाग बिजेसी, कारसेवकपुरम व मणिरामदास छावनी के परिसर में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। छह टेंट सिटी में लगभग 88,000 भक्तों के रहने की सुविधा होगी। यहां कुल 30 कमरे निर्मित किए गए हैं, जिसमें समस्त आधुनिक सुविधाएं होंगी।  जिसकी  तयारी जोरों पर है। टेंट सिटी परिसर में सांस्कृतिक मंच भी बनाया जा रहा है। जिस पर रामलीला कल्चर शो की भी प्रस्तुति की जाएगी।

सदी का सबसे बड़ा कार्यक्रम

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सदी का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। ऐसे में देश और दुनिया के राम भक्त भी अपने आराध्य के जन्म स्थान पर बने भव्य मंदिर का दर्शन करने जरूर अयोध्या पहुंचेंगे।  प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 17 जनवरी से शुरू हो जाएगा, जो कि 22 जनवरी तक चलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button