” कांग्रेस ने सौंपी आचार्य प्रमोद कृष्णम को यूपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान ” !
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के इस्तीफे के बाद पार्टी में इस बात का इंतजार था कि नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ?
यूपी चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस को इस बार विधानसभा चुनाव में केवल 2.25 फ़ीसदी वोट मिले। इसमें केवल 2 विधानसभा की सीटें कांग्रेस ने जीतने में कामयाबी पाई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के इस्तीफे के बाद पार्टी में इस बात का इंतजार था कि नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ? 2 महीने से अधिक समय बीतने के बाद विपक्षी दल भी इस पर सवाल करने लगे थे।
लेकिन कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो कांग्रेस को एक बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ( Acharya Pramod Krishnam ) कल लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं और आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली जाने के बाद उनकी ताजपोशी होगी और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। उसके बाद फिर लखनऊ के दौरे पर आएंगे।
अजय कुमार लल्लू के भी कार्यकाल में प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत उनके गुट के नेताओं को अजय कुमार लल्लू का कुर्सी पर बैठना नागवार गुजरता था। इसी का खामियाजा पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भुगतना पड़ा। जब पार्टी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी भी हार गई।
2022 में 2 सीटों पर समिटने वाली कांग्रेस के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती है। अब देखने वाली बात होगी कि अगर आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है। तो आप पार्टी में किस तरह से बदलाव करते हैं। क्योंकि यूपी की राजनीति में 32 सालों से हाशिए पर खड़ी कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती राजनीतिक अस्तित्व बचाना है।