जानिए खुद गाड़ी चलाकर राहुल व प्रियंका गांधी को ले जाने वाले धीरज गुर्जर हैं कौन ?
सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि हम भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे, इसकी शुरुवात गांधी जयंती से इस यात्रा की लॉन्चिंग होगी
कांग्रेस पार्टी आने वाले 2024 के चुनाव में अपनी रणनीति को लेकर लगातार मंथन कर रही है।
हाल ही में मध्य प्रदेश में चिंतन शिविर का आयोजन किया। जिसमे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ ने अपने विचार रखे व आगे कि नीतियों के बारे में चर्चा की। तो वहीं इस शिविर के ख़त्म होने के बाद एक नया नाम सामने आता दिखा और वो नाम धीरज गुर्जर ( dheeraj gurjar ) का है। धीरज गुर्जर की गांधी परिवार से नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही है।
धीरज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के पायलट बने हुए दिखे। वे उनको होटल ताज अरावली से धीरज जवाई बांध लेकर गए हैं। नव संकल्प चिंतन के खत्म होने के बाद धीरज खुद गाड़ी चला कर जवाई बांध ले गए।
आपको बता दें एआईसीसी सचिव और बीज निगम के चेयरमैन धीरज गुर्जर है। वो प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में सह प्रभारी भी है। गौरतलब हो कि कांग्रेस के नवसंकल्प शिविर के समापन हो गया है। जिसमे सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि हम भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। इसकी शुरुवात गांधी जयंती से इस यात्रा की लॉन्चिंग होगी। ये यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से होगी।