Circus Current Laga Re Song: ‘करंट’ लगाने आ रहे रणवीर-दीपिका, लंबे समय बाद एक साथ नजर आएगी ये जोड़ी !
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'सर्कस' है. डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही रणवीर की 'सर्कस' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘सर्कस’ है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही रणवीर की ‘सर्कस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के इस ट्रेलर से पता चला है कि बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ‘सर्कस’ के एक गाने में कैमियो करती नजर आएंगी। इस बीच ‘सर्कस’ के पहले गाने ‘करंट लगा रे’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।
रणवीर-दीपिका का गाना जल्द ही होगा रिलीज
रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज हो चुका है। रणवीर सिंह कॉमेडी ड्रामा ‘सर्कस’ से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का गाना भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सर्कस के ‘करंट लगा रे’ नाम के इस गाने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में बुधवार को फैंस का इंतजार खत्म करते हुए रणवीर ने ‘करंट लगा रे’ गाने की रिलीज डेट रिलीज कर दी है। रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘सर्कस’ के गाने ‘करंट लगा रे’ का प्रोमो शेयर करते हुए बताया है कि यह गाना 8 दिसंबर यानी गुरुवार को रिलीज होगा। रणवीर सिंह के इस इंस्टा पोस्ट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
https://www.instagram.com/reel/Cl2uRCvqaDA/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/reel/ClqGJ_ZKnaZ/?utm_source=ig_web_copy_link
कब रिलीज होगी ‘सर्कस’?
इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ को ही ले लीजिए, तो यह फिल्म एक कॉमेडी मसाला है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, एक्टर वरुण शर्मा समेत इंडस्ट्री के तमाम कलाकार मौजूद हैं। बता दें कि रणवीर सिंह की सर्कस इस महीने 23 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।