Halloween Party in Seoul: साउथ कोरिया की हैलोवीन पार्टी में हार्ट अटैक से 151 की मौत, जश्न का शोर मातमी चीखों में तब्दील !

'साउथ कोरिया' (South Korea) की राजधानी सियोल (Seoul) से बड़े हादसे की खबर सामने आई है।

‘साउथ कोरिया’ (South Korea) की राजधानी सियोल (Seoul) से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। इस दौरान साउथ कोरिया में शनिवार की रात को हैलोवीन फेस्टिवल (Halloween Festival) के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि हैलोवीन फेस्टिवल की पार्टी में भगदड़ मचने से वहां मौजूद दर्जनों लोगों को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) से 151 की संख्या में मौत हो गई है।

हेलोवीन पार्टी में भगदड़ से 151 की मौत

जानकारी के अनुसार जश्न का शोर मातमी चीखों में बदल गया है। ऐसे में लोग एक दूसरे को रौंदकर भागने लगे और जो नहीं भाग सके उन लोगों की भगदड़ के समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है, इस पार्टी में 19 विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

मुख्य सूचना

  • सियोल में शनिवार रात हैलोवीन पार्टी में भारी संख्या में भीड़ थी।
  • ऐसे में सूचना मिलने के बाद लोगों की भीड़ इटावन बार पहुंची।
  • इस भगदड़ में लगभग दर्जनों लोग बेहोश होकर गिर गए।
  • ऐसे में कुचले जाने से लगभग 151 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
  • वहीं 150 लोग घायल हो गए।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • रात 10 बजकर 20 मिनट पर अचानक यहां भगदड़ मच गई।
  • इंसान एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ रहे थे।
  • हजारों की भीड़ सैकड़ों लोगों को रौंद रही थी।
  • महिलाएं और बच्चों के लिए भगदड़ में खुद को संभालना भारी हो रहा था।
  • चीख पुकार इतनी मची कि सियोल कांप गया।
  • राष्ट्रपति यून सुक-योल ने बड़े पैमाने पर डिजास्टर मैनेजमेंट को रेस्क्यू में लगा दिया है।
  • राष्ट्रपति यून सुक योल ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
  • अस्पताल में भर्ती लोगों का इलाज जारी है।
  • सूत्रों के मुताबिक मौत का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।
  • सियोल मेट्रोपॉलिटन सरकार ने इमरजेंसी मैसेज जारी कर क्षेत्र के लोगों से तेजी से घर लौटने का आग्रह किया।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button