Haryana Panchayat Election 2022: पहले चरण का मतदान हुआ शुरू, 9 जिलों में शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट !

'हरियाणा पंचायत चुनाव' (Haryana Panchayat Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान (First Phase Polling) शुरू हो गया है।

‘हरियाणा पंचायत चुनाव’ (Haryana Panchayat Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान (First Phase Polling) शुरू हो गया है। बताया जा रहा है, आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में हरियाणा के 22 जिलों में से 9 जिलो में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन जिलों में पंच और सरपंच का चुनाव 2 नवंबर को होगा।

पंचायत चुनाव के पहले चरण का है मतदान

इस सिलसिले में पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिले में मतदान हो रहा है। 9 जिलों के 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता अपना मतदान करेंगे। ऐसे में 6019 पोलिंग बूथ पर 1278 पंचायत समिति सदस्यों और 175 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा।

मुख्य सूचना

  • सरपंचों, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • पंचों के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी।
  • दो नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर राज्य के नौ जिलों में 133 सरपंचों और 17,158 पंचों को निर्विरोध चुना गया है।
  • पंचायत समितियों के लिए 56 उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है।
  • पहले चरण के चुनाव में पार्टी तीन जिलों पंचकूला, यमुनानगर और नूहं में जिला परिषदों के लिए चुनाव लड़ रही है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी है।
  • 9 जिलों में 6,019 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
  • 9 जिलों के 61 ब्लॉक में 1,453 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है।
  • मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह 11 बजे तक 19% वोटिंग हुई है।
  • पहले चरण के कुल 49,64,259 में से 9,35,201 मतदाता वोट कर चुके हैं।
  • इनमें 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
  • जिला परिषदों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी।
  • दूसरे चरण के चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 9 नवंबर को की जाएगी।
  • सरपंचों और पंचों के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button