उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को राष्ट्रपति व पीएम समेत कई नेताओं ने दी बधाई।

24 जनवरी के दिन उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य कई नेताओं ने इस अवसर पर बधाई दी है। उत्तर प्रदेश ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। प्रदेश की स्थापना दिवस मनाए जाने का यह तीसरा मौका है।

यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था

Related Articles

दरअसल, 70 साल पहले 24 जनवरी 1950 के दिन ही उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। उससे पहले अंग्रेजों के शासन के समय इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अवध और आगरा को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था। 3 साल पहले 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था।

देश के राष्ट्रपति

देश के राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश के मूल निवासी रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। उत्तर प्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति और खुशहाली के लिए मैं मंगल कामना करता हूँ।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।’

देश के पीएम

देश के पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button