# अजब गजब LOVE : प्यार में लड़के से लड़की बना युवक !

सच्चाई है की प्यार में लड़की ने अपना जेंडर ही बदलवा लिया है और इस डॉक्टरों का कहना है की लड़की महज डेढ़ साल में लड़का बन जाएगी

प्यार मोहब्बत के मशहूर शायर ने काफी वक़्त पहले एक शायरी लिखी थी की ये इश्क़ ( LOVE ) नहीं आसान इतना समझ लीजिये आग का दरिया है डूब के जाना है। ये कहावत लिखी तो बहुत पहले गयी थी लेकिन इसको हक़ीक़त होते हुए आज देखा जा सकता है।

सारे कारनामों को पीछे छोड़ दिया

अपने प्यार में अपना धर्म परिवर्तन करते देखा होगा समाज से अलग होते हुए देखा होगा | घर वालों तक को छोड़ते देखा होगा। लेकिन प्रयागराज में कुछ ऐसा हुआ है जिसने इन सारे कारनामों को पीछे छोड़ दिया।

प्यार में लड़की ने अपना जेंडर ही बदलवा लिया

प्रयागराज में दो लड़कियों पर प्यार का जूनून इस कदर चढ़ गया है। एक लड़की ने अपना जेंडर ही बदलवा दिया। जी हाँ आपको सुनकर शॉक लगेगा। लेकिन यही सच्चाई है की प्यार में लड़की ने अपना जेंडर ही बदलवा लिया है और इस डॉक्टरों का कहना है की लड़की महज डेढ़ साल में लड़का बन जाएगी।

आइये इस अनोखी कहानी को हम आपको शुरू से समझाते है –

दरअसल प्रयागराज के गंगापार इलाके की दो लड़कियां आपस में एक दूसरे से प्यार करने लगी थी और ये बात जब उनके परिवार को बिलकुल पसंद नहीं आयी और उन्होंने दोनों के रिश्ते को मानने से इंकार कर दिया | फिर क्या था लड़कियों पर प्यार का जूनून सवार था ही और उन्होंने अपना जेंडर परिवर्तन कराने का फैसला ले लिया।

उसके बाद लड़की बकायदा अस्पताल गयी डॉक्टरों से जानकारी ली और लड़की को लड़का बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीँ इस अनोखे प्यार को मिलाने में सहायक डॉक्टरों कि एक टीम बनी जिसने एक लड़की का जेंडर बदलने का सफल ऑपरेशन किया. मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की टीम ने पहले हिस्से के ऑपरेशन में लड़की के ऊपरी हिस्से को परिवर्तित किया है, जबकि कुछ महीने बाद फाइनल सर्जरी की जाएगी. फाइनल सर्जरी में शरीर के बाकी हिस्सों को भी बदल दिया जाएगा. डॉक्टरों के मुताबिक, डेढ़ साल बाद वह पूरी तरह एक लड़की से पुरुष बन जाएगी |

एक समय था जब समलैंगिकता को समाज में एक श्राप के रूप में माना जाता था उन लोगों को या जोड़ो को समाज से अलग कर दिया जाता था लेकिन धरा 377 को देश में लागू किया गया है तबसे लोगों की मानसिकता बदल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button