Lucknow में जारी रहेगा बारिश का येलो अलर्ट, 11 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल !

इन दिनों भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जलभराव की स्थिति बनी हुई। मौसम विभाग की तरफ से भी लगातार...

इन दिनों भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जलभराव की स्थिति बनी हुई। मौसम विभाग की तरफ से भी लगातार अलर्ट दिए जा रहे हैं। नदियां उफान पर चल रही हैं। बाढ़ के चलते प्रदेश के कई जिलों से संपर्क भी टूट गया है। उत्तराखंड में हिमस्खलन की घटना भी आये दिन हो रही है।

लखनऊ में बारिश के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल

एहतियातन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने 11 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

दिनांक 9 अक्टूबर सायंकाल से रुक रुक कर हो रही वर्षा के दृष्टिगत ये फैसला लिया है। मौसम विभाग के आदेश के बाद लखनऊ डीएम ने इस फैसले को जारी रखते हुए कहा कि 11 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

इस संबंध में मौसम को देखते हुए लखनऊवासियो के लिए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश (एडवाइजरी) भी जारी किए गए हैं जो निम्नवत है :-

एडवाइजरी

1) 10 अक्टूबर को भी भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है, इसके दृटिगत सभी लोग पूरी सावधानी बरतें। पुराने जर्जर भवनों से सावधान रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।

2) खुले सीवर, बिजली के तार व खम्भों से बच कर रहें।

3) किसी भी सिविक समस्या यथा जल भराव, वक्षृ पातन इत्यादि हेतु संपर्क हेतु –
नगर निगम कंट्रोल रूम नम्बर
9151055671
9151055672
9151055673
Toll free 1533

4) विद्युत् ब्रेकडाउन आदि हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1912

5) पीने के पानी को उबाल कर पियें, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन की गोलियां प्राप्त कर लें। किसी भी चिकित्सीय आपातकाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ कंट्रोल रूम 05222622080 पर सम्पर्क करें।

6) अन्य किसी समस्या हेतु इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के नम्बर 0522.4523000 पर समस्या दर्ज कराए।

7) समस्त राजकीय चिकित्सालय, PHC & CHC. सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर रहें। ट्रामा मैनेजमेंट, सर्पदंश, बिजली के झटके एवं जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित कर लें। आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। औषधियों इत्यादि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए।

ये जिले बंद

10 अक्टूबर सोमवार को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश के आसार को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। इनमें अगले 24 घंटे के दौरान इन 25 जिलों झांसी, जालौन, बांदा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ शामिल थे। इन सभी सभी जिलों में भारी बारिश के आदेश थे। निर्देश दिए गए है कि आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें।

इसके साथ उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी प्रदेश में 9 व 11 अक्टूबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया है।

बता दें कि प्रदेश के कई हिस्से भारी बारिश का दंश झेल रहे हैं और कई जिले पहले से ही बाढ़ की चपेट में भी आ चुके हैं. भारी बारिश के मकानों के ढहने के कारण व बाढ़ के चलते राज्य में जानमाल की भी हानि हुई है। कई नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button