CWG2022: रेसलर्स की धाकड़ परफॉर्मेंस ने दिलाए भारत को कई गोल्ड !
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पहलवानों का धाकड़ प्रदर्शन रहा शुक्रवार को रेसलिंग में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाले ।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पहलवानों का धाकड़ प्रदर्शन रहा शुक्रवार को रेसलिंग में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाले वहीं पैरा पावर लिफ्टिंग की बात करे तो सुधीर ढ़ोचक ने भी गोल्ड जीता।इसी के साथ देश कोअंशु मलिक ने सिल्वर और मोहित ग्रेवाल ने ब्रॉन्ज से नवाजा।
गर्व का पल!!#CWG2022 में हरियाणा की बेटी, महिला पहलवान @SakshiMalik ने भारत को 8वां स्वर्ण दिलाकर पूरे विश्व में देश के झँडे को ऊंचा किया है।
बेटी साक्षी और सभी हरियाणा वासियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/ucvXXxUEsM
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 5, 2022
भारत की झोली में ब्रॉन्ज़ ,सिल्वर सहित कई गोल्ड
भारतीय रेसलर साक्षी मलिक शुक्रवार देश को गोल्ड दिलाया। आपको बता दे साक्षी तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गई हैं। वहीं जीत के बाद साक्षी ने बताया की वह सोच कर ही आई थी इस बार उन्हें सिर्फ गोल्ड मेडल ही चाहिए वहीं अंशु मलिक पहली बार कॉमनवेल्थ में खेलने गईं और सिल्वर मेडल लेकर लौटी हैं। सोनीपत के रेसलर बजरंग पूनिया पुरुषों के 65 KG फ्रीस्टाइल के फाइनल में लचलान मैकनील को 9-2 से हरा कर गोल्ड हासिल किया। रेसलिंग में दीपक पूनिया ने भी 86 किग्रा. फ्री-स्टाइल कुश्ती में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम बट्ट को 3-0 से मात दे कर भारत के नाम एक ओर गोल्ड हासिल किया पावर लिफ्टिंग में भी सुधीर लाठ ने देश को गोल्ड से नवाजा मोहित ग्रेवाल ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम में ब्रॉन्ज मेडल जीता
हरियाणा के पहलवानों ने इंग्लैंड में दिखाया हिंदुस्तान का दम!#CWG2022 में म्हारे धाकड़ पहलवान @BajrangPunia को स्वर्ण पदक और महिला पहलवान अंशु मलिक को रजत पदक जीतने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
समस्त भारतवर्ष को आप दोनों पर गर्व है।@OLyAnshu pic.twitter.com/86mCRpAgdY
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 5, 2022
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई।
कॉमनवेल्थ गेम्स अब तक 7 स्वर्ण समेत 21 मेडल हरियाणा की झोली में आ गए हैं।जिस पर मनोहर लाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि रियाणा के पहलवानों ने इंग्लैंड में दिखाया हिंदुस्तान का दम!#CWG2022 में म्हारे धाकड़ पहलवान @BajrangPunia
को स्वर्ण पदक और महिला पहलवान अंशु मलिक को रजत पदक जीतने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।समस्त भारतवर्ष को आप दोनों पर गर्व हैं।
हमारे पहलवान ने #CWG2022 में दिखाया अपना दम।
हरियाणा के पहलवान बेटे मोहित ग्रेवाल को कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष। pic.twitter.com/EzHiDfRQtr
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 6, 2022