त्रिपुरा राजनीति : सुबह सीएम का इस्तीफा शाम को नए सीएम कि घोषणा !

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद सबकी निगाहें नए मुख्यमंत्री पर टिकी हुई थी। हालांकि अब इसका एलान हो गया हैं। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री सांसद माणिक साहा होंगे। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद शनिवार को सांसद माणिक साहा को त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया। 69 साल के साहा राज्यसभा सांसद हैं। विशेष रूप से, केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रतिमा भौमिक और डिप्टी सीएम जिष्णु देव के नाम अगले सीएम बनने के लिए चक्कर लगा रहे थे।

वही त्रिपुरा के पूर्व सीएम देब ने भी साहा को त्रिपुरा का नए सीएम चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े अगरतला पहुंचे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button