Congress: कांग्रेस ने पूर्व PM इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने ट्वीट कर किया याद !

कांग्रेस (Congress) ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

कांग्रेस (Congress) ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। इस दौरान देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। इस सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की है।

कांग्रेस ने पूर्व PM इंदिरा गांधी दी श्रद्धांजलि 

आपको बता दें कि खरगे ने ट्वीट किया है, आजीवन संघर्ष, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की लौह महिला, श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन है। भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया है। इस सिलसिले में राष्ट्र को समर्पित, उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते हैं।

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत से पहले अपनी दादी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मुख्य सूचना

  • आजादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थीं।
  • वह देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली का रूप थीं, वो निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी थीं।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इंदिरा गांधी का जिक्र किया।
  • कहा- एकजुट होकर आगे बढ़ना, एकजुटता के साथ देश की विजय सुनिश्चित करनी है।
  • देश की एकता और अखंडता बरकरार रखने में इंदिरा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है।
  • उन्होंने इस महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया।
  • पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित किया तथा बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
  • कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button