आज है सिद्धार्त शुक्ल की पुण्यतिथि !
जब सिद्धार्त शुक्ल की मृत्यु हुई तब से शहनाज़ गिल ने ये फैसला ले लिया था की अब वो किसी और से शादी नहीं करेगी लेकिन अब स्तिथि कुछ और बताती है।

दिवंगत सिद्धार्त शुक्ल जो अब इस दुनिया में नहीं रहे आज उनकी पुण्यतिथि है इस मौके उनके परिवार वालो की आखे नम हो गई खासकर उनकी बहनो की आपको बता दे की टीवी इंडस्ट्री में इन्होने हमेशा अपने आप को एक अलग अभिनेता के रूप में दिखलाया और साथ ही सिद्धार्त का हमेशा साथ देने वाली उनकी गर्ल फ्रेंड शहनाज़ गिल जो उनको बहुत चाहती थी। जिन्होंने उनके साथ हर एक पल बिताया आज वो भी उनको याद करती है। जब सिद्धार्त शुक्ल की मृत्यु हुई तब से शहनाज़ गिल ने ये फैसला ले लिया था की अब वो किसी और से शादी नहीं करेगी लेकिन अब स्तिथि कुछ और बताती है।
सिद्धार्त के चाहने वालो की आखे आज है नम
2 सितंबर साल 2021 में सिद्धार्थ इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनके अचानक निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। आज भी फैंस और उनके करीबी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। बता दें कि सिद्धार्थ का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बालिका वधू’, ‘दिल से दिल तक’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई सीरियल में काम किया था। इतना ही नहीं, सिद्धार्थ ने वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी काम किया था।
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी
वहीं, हिंदी रोमांस वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में भी सिद्धार्थ नजर आए हैं। हालांकि, सिद्धार्थ को सबसे ज्यादा लोकप्रियता बिग बॉस 13 से मिली। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ की पर्सनैलिटी और उनके अनफिल्टर्ड चेहरे को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके साथ ही शहनाज़ गिल के साथ उनका बाॅन्ड चर्चा में रहा था। दोनों की जोड़ी का फैंस बेहद पसंद करते थे। सिद्धार्थ को गए आज 2 साल हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी इस सदमे में हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।