बारात में हुई फायरिंग, मची भगदड़, जानिए पूरा मामला

पटना सिटी में उस समय भगदड़ मच गई।जब बारात में डांस करने के वक़्त गोली चली। मामला पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज का है।

पटना: पटना सिटी में उस समय भगदड़ मच गई। जब बारात में डांस करने के वक़्त गोली चली। मामला पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज का है। बताते चलें कि देर रात बारात में डांस करने के दौरान फायरिंग की गई। जिसमे एक युवक को गोली लग गई। आननफानन में युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पटना के आलमगंज के बेलवरगंज में मंगलवार को एक बारात जा रही थी। बारात में डांस करने को लेकर गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में बेलवर गंज निवासी संजय कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार 30 वर्ष को गोली लगी और वह घायल हो गए। गोली लगते ही बारातियों के बीच भगदड़ मच गई। बारात में शामिल लोगों ने प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।

जाँच में जुटी पुलिस

इधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।

गोली चलाने वाले युवक की पहचान अब तक नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। इस मामले को लेकर पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि डांस करने को लेकर बारात में चली गोली से प्रिंस कुमार घायल हो गया था, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की गोली चलाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button