हत्या : दुल्हन को गोली मार, युवक हुआ फरार !
दुल्हन के पिता ने बताया कि जयमाला पड़ने के बाद मेरी बेटी घर गई और घर पर कमरे में बैठी तभी एक युवक ने मेरी बेटी की आंख के पास गोली मार दी
यूपी के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शादी कार्क्रम के दौरान दुल्हन ( bride ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुल्हन के पिता ने बताया की जयमाला पड़ने के बाद मेरी बेटी घर गई और घर पर कमरे में बैठी थी।
शादी का माहौल था , बारात आ चुकी थी , डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। घराती बारातियों की खातिरदारी में लगे हुए थे, मेहमानों का आना जाना लगा हुआ था। उसके बाद शादी की रस्में शुरू होती हैं, जयमाल कार्यक्रम होता है दुल्हन दुल्हा एक दूसरे को जयामल पहनाते हैं। लेकिन किसी को क्या पता था कि ये खुशियां कुछ देर बाद मातम में बदल जाएगी। दूल्हे को नही पता था कि जयमाल पहनाने वाली दुल्हन कुछ देर बाद उसके साथ नही रहेगी।
लाल जोड़े में दुल्दन काजल बहुत खूबसूरत लग रही थी। कमरे में जाने के कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आती है, लोग दुल्हन के कमरे की तरफ भागते हैं और जैसी ही कमरे का दरवाजा खुलता है तो लोगों के पैरों तलें जमीन खिसक जाती है। दुल्हन काजल जो कुछ देर पहले जयमाल पहना रही थी वो खून से लथपथ पड़ी थी। काजल के पिता खुशी राम ने बताया कि मेरी बेटी की शादी थी। जयमाला पड़ने के बाद मेरी बेटी घर गई और घर पर कमरे में बैठी थी। तभी एक अज्ञात युवक कमरे में आता है और काजल की गोली मारकर हत्या कर देता है।