अब रैपिडो बाइक पर भी महिलाए नहीं रही सुरक्षित, ड्राइवर की हैवानियत से बचने के लिए चलती बाइक से कूदी महिला !
अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है रैपिडो बाइक, जी हाँ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला चलती बाइक से कूदते हुए नजर आ रही है।

अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है रैपिडो बाइक, जी हाँ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला चलती बाइक से कूदते हुए नजर आ रही है। आपको बता दें यह पूरा मामला बेंगलुरु के येलहंका में 21 अप्रैल रात 11:10 से 11:45 बजे के बीच का है। महिला का आरोप है- ‘ड्राइवर नशे में धुत था। उसने छेड़खानी भी की। वह मुझे अगवा करना चाहता था।
ओटीपी चेक करने के बहाने ड्राइवर ने उसका फोन ले लिया, लेकिन जल्द ही एयरपोर्ट की ओर जाने लगा और उसे छेड़ने लगा। हालांकि महिला ने शोर मचाया और चालक से निर्देशों का पालन करने को कहा, लेकिन वह चुप रहा। इसके बाद पीड़िता को खुद को बचाने के लिए चलती मोटरसाइकिल से कूदना पड़ा।
कोर्ट में पेश किया गया आरोपी चालक
बुधवार को इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें महिला बाइक से कूदती हुई दिख रही है। बाइक से कूदने के बाद महिला सड़क पर कुछ दूर तक घसीटते हुए जाती है। उठकर वह एक अन्य बाइक सवार को मदद के लिए रोकती है। इतने में कुछ लोग वहां उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। पुलिस ने आरोपी रैपिडो चालक दीपक राव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
OTP के बहाने मांगा महिला का फ़ोन
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 366 (अपहरण, अपहरण या महिला को उसकी शादी के लिए मजबूर करना आदि) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला की FIR के मुताबिक- वह एक निजी फर्म में काम करती है। उसकी उम्र 30 साल है। महिला ने 21 अप्रैल को येलहंका में अपने घर से इंदिरानगर जाने के लिए रात में लगभग 11:10 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी। महिला का आरोप है कि बाइक चालक ने पहले तो वन टाइम पासवर्ड (OTP) डालने के लिए उसका फोन ले लिया, फिर उसे बैठाकर उसी इलाके का चक्कर लगाया।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।