नई दिल्ली में शुरू हुई रक्षा मंत्रियों की शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक, जाने क्या रहा अहम !
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक शुरू हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक शुरू हुई। अपने शुरुआती भाषण में, उन्होंने एससीओ राष्ट्रों के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर जोर दिया। चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने भी दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के उनके समकक्ष भी भाग ले रहे हैं।
आतंकवाद से निपटने के लिए एससीओ सदस्य देशों के बीच बढ़ाना होगा समन्वय
बैठक की तैयारियों में शामिल अधिकारियों ने कहा कि विचार-विमर्श का मुख्य फोकस अफगानिस्तान में घटनाक्रम सहित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर होगा। उन्होंने कहा कि दूसरी प्राथमिकता आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एससीओ सदस्य देशों के बीच समन्वय बढ़ाना होगा। दिल्ली में एससीओ के रक्षा मंत्रियों ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्बोधित करते हुए कहा कि “हमारे बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। युगों से, हमारे बीच लोगों से लोगों का संपर्क और वस्तुओं और विचारों का आदान-प्रदान होता रहा है – जिसके कारण हमने आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से विकास किया है। बदलते समय के साथ, हम उन संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।”
दो पर्यवेक्षक देश बेलारूस और ईरान भी लेंगे हिस्सा
एससीओ एक मजबूत क्षेत्रीय संगठन के रूप में विकसित हुआ है। आपको बता दें पाकिस्तान वर्चुअल मोड में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग ले रहा है। इससे पहले, इसने कॉन्क्लेव छोड़ने का फैसला किया था। एससीओ 2001 में स्थापित एक अंतर सरकारी संगठन है। भारत के अलावा एससीओ की सदस्यता में कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों के अलावा दो पर्यवेक्षक देश बेलारूस और ईरान भी हिस्सा लेंगे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।