Against Terrorism: जो शियाओं का दुश्मन है, वही हिंदुस्तान का दुश्मन है: शिया धर्मगुरु !

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड (All India Shia Hussaini Fund) द्वारा आज शिया डिग्री कॉलेज में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। इस दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना सैफ अब्बास...

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड (All India Shia Hussaini Fund) द्वारा आज शिया डिग्री कॉलेज में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। इस दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना सैफ अब्बास, मौलाना एजाज़ अतहर, मौलना जाफ़र अब्बास और हुसैनी फंड के सचिव हसन मेहदी ने सयुंक्त रूप से संबोधित किया है।

ऑल इंडिया फंड की ओर से कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए शिया धर्मगुरुओं ने बताया की हुसैनी फंड द्वारा 26 नवंबर शनिवार को सुबह 10:30 बजे, शिया कॉलेज, नक्खास में “अहलेबैत कांफ्रेंस” का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं और सैकड़ों धर्मगुरुओं के आने की संभावना है।

  • इस कान्फ्रेंस का उद्देश्य अहलेबैत अ स की शिक्षा को जन जन तक पहुंचाना।
  • सांप्रदायिक सौहार्द्र” को बढ़ावा देना एवं आतंकवाद का विरोध करना है।
  • धर्मगुरुओं के अनुसार पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, इराक़ और सीरिया के बाद अब ईरान आतंकवादियों के निशाने पर है।

मुख्य सूचना

  • मौलाना यासूब अब्बास और मौलाना सैफ अब्बास ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की है।
  • जिसमें कहा ऑल इंडिया हुसैनी फंड की ओर से 26 तारीख को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • मुम्बई आतंकी हमले की बरसी पर लखनऊ में मुस्लिम उलेमाओं की बड़ी बैठक भी होगी।
  • धर्मगुरुओं ने कहा लाहौर से आतंकवाद शुरू होकर हिंदुस्तान तक पहुंच गया है।
  • ईरान, इराक से लेकर हर जगह शियो पर हमले हो रहे हैं।
  • आतंकवाद के खिलाफ 26 को लखनऊ में देश भर के उलेमा जुटेंगे।
  • मजलिस पर लोग ऐतराज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: BJP के पोस्टर पर टीम इंडिया की जर्सी में दिखे रविंद्र जडेजा, विवादों में फंसी रिवाबा !

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा की पाकिस्तान “आतंकवाद” का केंद्र बन गया है।
  • जहाँ लगातार शिया समुदाय को सिपाहे साहबा और अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठन निशाना बना रहे हैं।
  • अब्बास ने क़तर की निंदा करते हुए कहा की फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ज़ाकिर नायक को बुलाकर चरमपंथ को बढ़ावा दिया गया है।
  • उन्होंने कहा ज़ाकिर नायक के व्याख्यान इस्लाम विरोधी होते हैं और आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi News: जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगा बैन, महिला आयोग ने किया विरोध !

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button