दादा ऋषि की गोद में दिखी पोती Raha तो तस्वीर देखकर हैरान रह गईं नीतू!

अब नीतू कपूर ने एक दिल छू लेने वाली तस्वीर की झलक दिखाई है, जिसमें उनके दिवंगत पति और एक्टर ऋषि कपूर के साथ पोती राहा कपूर भी नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की डेथ के बाद से उनकी पति नीतू कपूर सुर्ख़ियों में बनी रहती है , एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैमिली फोटोज या फिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं। अब नीतू कपूर ने एक दिल छू लेने वाली तस्वीर की झलक दिखाई है, जिसमें उनके दिवंगत पति और एक्टर ऋषि कपूर के साथ पोती राहा कपूर भी नजर आ रही हैं।

Entertainment : Raha Kapoor: आलिया भट्ट की बेटी की नई तस्वीर हुई वायरल,  दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखी राहा! - Khabar Uttarakhand - Latest  Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ,पोती राहा के साथ

बढ़ती टेक्नोलॉजी के कुछ फायदे हैं, तो कुछ नुकसान है। एक तरफ जहां रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियों को एडिटिड वीडियो की वजह से डीपफेक जैसी चीजों का सामना करना पड़ा है, तो वहीं कुछ वीडियो और फोटोज AI की मदद से इस तरह से एडिट की जाती हैं, जो फैंस को भावुक कर देती हैं।ऐसी ही एक फोटो वायरल हो रही है दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की उनकी पोती राहा के साथ, जिसने लोगों को काफी इमोशनल कर दिया है।

रणबीर कपूर की जगह पिता ऋषि कपूर की फोटो

इस एडिटेड फोटो में राहा कपूर पिंक और व्हाइट रंग की ड्रेस में दिख रही हैं, तो वहीं दिवंगत अभिनेता फोटो में ग्रे रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर की एडिटेड वीडियो को कंटेंट क्रिएटर द्वारा शेयर किया गया है। आपको बता दें कि इस फोटो में रणबीर कपूर की जगह उनके पिता ऋषि कपूर की फोटो एडिट करके लगाई गयी है, ये फोटो देखते ही आपको वो पल याद आ जाएगा, जब नन्ही राहा ने पहली बार अपने माता-पिता रणबीर और आलिया के साथ पब्लिक अपीरियंस किया था।

वो कुछ कहना चाहते थे लेकिन...नीतू कपूर ने याद किए Rishi Kapoor के आखिरी पल  - Neetu Kapoor talks about her last conversation with late Rishi Kapoor  tmov - AajTak

फैंस को नीतू कपूर की अगली फिल्म का इंतजार

काम की बात करें तो नीतू कपूर पिछली बार फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने गीता सैनी का दमदार रोल निभाया था, जिसे बहुत पसंद किया गया। वहीं, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा थे ,ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। अब फैंस नीतू कपूर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button