Delhi News: जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगा बैन, महिला आयोग ने किया विरोध !

दिल्ली (Delhi) की जामा मस्जिद (JAMA Masjid) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद ने लड़कियों की एंट्री को बैन (Girls Entry Banned) कर दिया गया है...

दिल्ली (Delhi) की जामा मस्जिद (JAMA Masjid) से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद ने लड़कियों की एंट्री को बैन (Girls Entry Banned) कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की जामा मस्जिद के तीनों एंट्री गेट पर एक नोटिस बोर्ड (Notice Board) लगा दिया है। आपको बता दें कि इस बोर्ड में साफ़ लिख दिया गया है कि, जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना साफ़ मना हो गया है।

जामा मस्जिद में लड़कियों के आने पर लगा बैन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्रो रोके जाने को गलत ठहरा दिया है। इस मामले में उन्होंने कहा है कि, वह जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस करने जा रही हैं। ऐसे में मालिवाल ने ट्वीट किया है, ‘जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला यह बिल्कुल गलत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी है।

मुख्य सूचना

  • लड़की या लड़कियों के साथ अगर अगर कोई पुरुष अभिभावक नहीं है, तो उन्हें मस्जिद में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • बताया जा रहा है, मस्जिद परिसर में अश्लीलता को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
  • जामा मस्जिद प्रबंधन ने इस आदेश के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • दुनिया में मुस्लिम लड़कियां अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहीं है।
  • शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा है, नमाज पढ़ने के लिए आने वाली महिलाओं को नहीं रोका जाएगा।
  • अगर कोई महिला जामा मस्जिद आना चाहती है, तो उसे परिवार या पति के साथ आना होगा।
  • ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि, लड़कियां अपने प्रेमी के साथ मस्जिद में आती हैं।
  • अगर नमाज पढ़ने के खातिर आती है, तो उसे नहीं रोका जाएगा।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button