मंत्रियों को देना होगा अपने साथ परिवार की संपत्ति का ब्योरा, CM ने पेश किया फरमान!

लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में कैबिनेट बैठक आज हुई साथ ही विशेष बैठक में मंत्रिपरिषद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं......

योगी आदित्यनाथ ने जब से सूबे कि जिम्मेदारी संभालनी शुरू कि तबसे पूरी तरह से एक्टिव हैं चाहे वो शिक्षा विभाग हो, स्वास्थ्य विभाग हो या कोई और विभाग हो। वही आज यानी 26 अप्रैल को लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले पर मुहर लगाई। वही अपने मंत्रियों के लिए फरमान जारी कर दिया हैं।

फरमान जारी:

  • मंत्रीगण शपथ लेने के अगले तीन माह के अंदर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक करना होगा।
  •  सभी लोक सेवक (IAS/PCS) को अपने और अपने परिवार कि चल/अचल संपत्ति की सार्वजनिक करना होगा। यह विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जायेगा।
  • मंत्रीगण में शासकीय कार्यों में उनके पारिवारिक सदस्यों का कोई हस्तक्षेप नहीं हो।
  • सभी मंत्रीगण विभागीय अधिकारियों का मार्गदर्शन करें। परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित कराएं।
  • आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व मंत्रिपरिषद के प्रदेश भ्रमण का कार्य पूरा कर लेना होगा। इस संबंध में 18 मंत्री समूह गठित किए गए हैं।
  • यह कार्यक्रम शुक्रवार से रविवार तक होगा। पहले चरण में प्रदेश भ्रमण करने के बाद मंत्री समूहों का रोटेशन प्रणाली के तहत दूसरे मंडलों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • भ्रमण के दौरान जन चौपाल का कार्यक्रम अवश्य करें। सीधा जनता से संवाद करें। किसी एक विकास खंड/तहसील के औचक निरीक्षण करे।
  •  हर टीम अपनी भ्रमण रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्री समूह की आकलन रिपोर्ट पर चर्चा होगी। तदनुसार जनहित में और कदम उठाए जाएंगे।
  • दूसरे राज्यों/राष्ट्रों के दौरे पर जाने वाले मंत्रीगण/अधिकारीगण वापस लौटने के उपरांत अपने अनुभवों/नई जानकारियों के बारे में मंत्रिपरिषद के समक्ष अपनी प्रस्तुति देगा।
  •  सभी मंत्रीगणों को सोमवार व मंगलवार को अनिवार्य रूप से राजधानी में रहना होगा। शुक्रवार से रविवार तक अपने निर्वाचन क्षेत्र/प्रभार के जिलों में जनता के बीच रहने का कार्यक्रम बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button